प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह में 60 बच्चों को किया सम्मानित

3
Valmiki Jayanti

बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी: आचार्य विकास 

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के भगवान वाल्मीकि मंदिर में प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों और आयोजन में मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी आचार्य विकास कुमार ने मुख्य अतिथि शिरकत की। कमेटी ने आचार्य विकास का पगड़ी पहनाकर मान सम्मान किया। कार्यक्रम में 60 प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। अपनग संबोधन में आचार्य विकास कुमार ने कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। उनकी प्रतिभा को पहचानना, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और उनकी मेहनत का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करते हैं और उन्हें सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जयंती जैसे पावन अवसरों पर बच्चों को संस्कारों से जोड़ना और उन्हें महापुरुषों के जीवन एवं आदर्शों से परिचित करवाना बेहद जरूरी है। बच्चों ने आकर्षक झांकियों और कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जो सराहनीय है। इन बच्चों की मेहनत और उत्साह ने आयोजन को यादगार बनाया। आचार्य विकास कुमार ने कहा कि इस बार जिस उत्साह और भव्यता के साथ भगवान वाल्मीकि जी की जयंती मनाई गई है, उससे भी बड़े स्तर पर अगले वर्ष आयोजन करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान रामनिवास सेटू, मनोज जेई, बिरू चौधरी, सिकंदर, कुलदीप पारचा, सुनील, संजय, सेवा राम, अजीत नंबरदार, रंधावा, जापान व पवन सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Loading