ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत थाना सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत थाना सदर सफीदों पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने 20 बोतल अवैध देशी शराब सहित एक युवक को काबू किया है। युवक की पहचान राहुल निवासी सिंघाणा के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार थाना सदर सफीदों की एक टीम उप निरीक्षक चन्द्र सिंह के नेतृत्व में गांव सिंघाणा बस अड्डा क्षेत्र में गश्त व अपराध पड़ताल कर रही थी। इस दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी प्लास्टिक कैनी में नाजायज शराब लेकर पाजू खुर्द से सिंघाणा की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिंघाणा की फिरणी पर तुरंत नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक युवक सफेद कैनी लिए आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसे थोड़ी दूरी पर ही काबू कर लिया। तलाशी लेने पर कैनी में से 20 बोतल अवैध देशी शराब बरामद हुई। आरोपी शराब संबंधी कोई परमिट या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 61-4-20 हरियाणा संशोधित आबकारी अधिनियम 2020 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
![]()











