सफीदों के कमल शर्मा ने मसलमैनिया प्रतियोगिता में पाया उत्कृष्ट स्थान

114
Kamal Sharma Safidon
मेडल के साथ कमल शर्मा।

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : दिल्ली के आंध्र ऑडिटोरियम में आयोजित मसलमैनिया नैचरल फिजिक प्रतियोगिता में सफीदों निवासी कमल शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 15 प्रतिभागियों के बीच टॉप 5 में स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रतियोगिता के दौरान कमल शर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और फिटनेस के प्रति समर्पण का शानदार प्रदर्शन किया। नेचुरल फिजिक कैटेगरी में उन्होंने अपनी दमदार बॉडी, स्टेज प्रेज़ेंस और आत्मविश्वास के दम पर जजों को प्रभावित किया। अब वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं। कमल शर्मा ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से पूरे समर्पण के साथ फिटनेस की तैयारी कर रहे हैं और वे इस उपलब्धि को वह अपने गुरुजनों और परिवार को समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह और बड़े मंचों पर हिस्सा लेकर देश व क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहते हैं। स्थानीय लोगों और फिटनेस प्रेमियों ने कमल शर्मा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाइयां दीं और इसे सफीदों के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

Loading