सरोज भाटिया फिर बनी अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की महिला जिलाध्यक्ष

73
All India Arora Khatri Punjabi Community

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सूर्यवंशी औम प्रकाश चुघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा से विचार विमर्श करके संस्थापक सूर्यवंशी कमल हांडा के दिशा निर्देशन में सूर्यवंशी सरोज भाटिया को पुनः जींद जिला महिला अध्यक्षा की जिम्मेवारी दी है। सूर्यवंशी सरोज भाटिया को जींद जिला के अंतर्गत आने वाली पांचों विधानसभाओं क्रमशः जुलाना, सफीदों, जींद, उचाना कलां और नरवाना में संगठन की महिला विधानसभा व कार्यकारिणियों का गठन करने का दायित्व सौंपा है। नवनियुक्त जिला महिला अध्यक्षा सरोज भाटिया ने संगठन के संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव सूर्यवंशी ज्योति कमल हांडा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूर्यवंशी परमजीत कोचर, प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि वे विश्वास दिलाती है कि संगठन ने उन पर तो भरोसा व्यक्त किया गया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगी और उम्मीद से भी अधिक कार्य करके दिखाएंगी। उनका प्रयास रहेगा कि संगठन को एकजूट करते हुए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ेंगी। इसके अलावा जिले की सभी विधानसभाओं मे जल्द ही कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा।

Loading