गांव सिवानामाल में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं, लोगों में रोष

27
Safidon-Sivanamal village
नया गांव सिवानामाल की मुख्य गली में भरा पानी को दिखता हुए गांव के लोग।

फिरनी और गलियों में भरा पानी, 20 साल से जर्जर हालात; पंचायत पर लापरवाही के आरोप

सफीदों (एस• के• मित्तल) : नया गांव सिवानामाल में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। गांव की फिरनी पर पानी फैलने से कीचड़ हो गया है। ग्रामीणों को इसी कीचड़ में से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पंचायत अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। ग्रामीण ढीलूं, रामफल, रणधीर, रामधन, श्रीराम, संदीप, नंदू, सन्नी का कहना है कि गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। घरों से निकलने वाला पानी गलियों में ही भरा रहता है। लंबे समय से पानी भरा रहने से गलियों में गड्ढे बन गए हैं। इससे पैदल राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानियां हो रही है। गांव की अधिकांश गलियों की यही स्थिति है। कई बार गाड़ियां गड्ढों में फंस जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि गलियों में भरे कीचड़ पानी के कारण रात के समय लोगों की परेशानियां अधिक बढ़ जाती है। रात के समय गलियों में रोशनी की उचित व्यवस्था नहीं है। इसके चलते राहगीरों को गलियों में भरा कीचड़ दिखाई नहीं देता। ऐसे में कई लोग कीचड़ में गिर जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य फिरनी की हालत पिछले करीब 20 सालों से खस्ता है। लोगों ने कहा कि मुख्य फिरनी होने के कारण यहां से वाहनों की आवाजाही अधिक होती है। गांव की गलियों में फैले कीचड़ और गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वाहन चालकों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए उन्होंने पंचायत से कई बार गांव में सुविधाओं का विस्तार करवाने की मांग की। लेकिन सरपंच ने समस्या की और कोई ध्यान नहीं दिया। गांव के लोगों में सरपंच व पंचायत अधिकारियों के खिलाफ रोष पनप रहा हैं। इस मामले में गांव की सरपंच रीना ने कहा कि फिरनी की हालात जर्जर हैं। लोग की समस्या को वह जानते हैं, लेकिन पंचायत फंड में इतना बजट नहीं है। कई जगह मिट्टी का अधिक भरत भी होना है। वह अधिकारियों से इस मामले में बातचीत करके समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेगी।

Loading