सफीदों में 25 से शुरू होगा 3 दिवसीय दिव्य गीता सत्संग

24
Gita Satsang
बैठक में उपस्थित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि।

गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज का मिलेगा सानिध्य

समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक 

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के परम सानिध्य में श्री कृष्ण कृपा जिओ गीत परिवार के तत्वावधान में आगामी 25 से 27 जनवरी को नगर के सिटी पार्क में आयोजित होने वाले दिव्य गीता सत्संग की कामयाबी और तैयारियों को लेकर नगर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक सफीदों शहर स्थित आहलूवालिया भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह ने की। इस मौके पर हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग व आयोजक संस्था के अध्यक्ष रवि मोहन विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों कार्यक्रम को लेकर आवश्यक सुझाव लिए गए और उन सुझावों के आधार पर कार्यक्रम की आगामी रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की अलग-अलग से ड्यूटियां निर्धारित की गई। बैठक के उपरांत एडवोकेट विजयपाल सिंह ने बताया कि यह आयोजन आगामी 25 से 27 जनवरी तक सफीदों के जींद रोड स्थित सिटी पार्क में सायं साढ़े 3 से साढ़े 6 बजे तक हर रोज गीता सत्संग का आयोजन होगा, जिसमें गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्री गीता जी के गूढ़ रहस्यों से अवगत करवाएंगे। उन्होंने सिलसिलेवार कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 26 जनवरी को नगर के जेसीज भवन में प्रात: 8 बजे हवन व गीता पाठ, 9 बजे दीक्षा समारोह व 10 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। उसी दिन प्रात: 11 बजे सिटी पार्क में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर व साढ़े 3 बजे गीता सत्संग व सायं साढ़े 7 बजे नगर के श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में शब्द कीर्तन का आयोजन होगा। वहीं 27 जनवरी को नगर के ऐतिहासिक नागक्षेत्र सरोवर पर प्रातः 8 बजे हवन व गीता पाठ, 9 बजे दीक्षा समारोह, 11 बालाजी अस्पताल पिल्लूखेड़ा में चिकित्सा शिविर व साढ़े 3 बजे सफीदों के सिटी पार्क में गीता सत्संग व सायं साढ़े 7 बजे भोजन प्रसाद भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा बढ़-चढ़कर शिरकत करके धर्म लाभ कमाएं। इस मौके पर राजकुमार मित्तल, रवि मोहन, सुरेश थनई, डा. सम्राट अशोक, सेवा राम सैनी, रघबीर कश्यप, अश्वनी सैनी मौजूद थे।

Loading