अमन जैन बने अग्रवाल वैश्य समाज के जिला युवा अध्यक्ष

34
Agarwal Vaishya Samaj
नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष अमन जैन।
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला एवं युवा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु गोयल ने सफीदों के समाजसेवी अमन जैन को जिला जींद का युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। अमन जैन की इस नियुक्ति पर सफीदों के अग्रबंधुओं में खुशी की लहर है तथा उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अमन जैन की नियुक्त करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु गोयल ने कहा कि समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अनुशंशा से ये नियुक्तियां की गई है। अग्रवाल वैश्य समाज युवाओं के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है क्योंकि जब भी बदलाव आता है तो युवा ही लेकर आते हैं। अमन जैन युवाओं के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं और उनके कार्यों को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है। अपनी नियुक्ति पर अमन जैन ने अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला व युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु गोयल सहित समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने तो भरोसा व विश्वास उन पर जताया गया है, उस पर खरा उतरेंगे। जल्द ही संगठन की विधानसभा इकाईयों का गठन किया जाएगा और समाज के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा।

Loading