अंबाला: हरियाणा के अंबाला में बोरवेल में गिरे एक मासूम को सुरक्षित निकालने के लिए सेना, NDRF, SDRF और जिला प्रशासन की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। बच्चा पिछले 8 घंटे से बोरवेल में फंसा हुआ है।
रेस्क्यू अभियान के दौरान बोरवेल में उतारे गए कैमरे में बच्चे का हाथ दिखाई दिया, जिससे उम्मीद जगी कि वह अभी भी पहुंच के भीतर है। हालांकि, उसे बाहर निकालने के लिए इस्तेमाल की गई आर्मी और NDRF की विशेष हुक तकनीक से सफलता नहीं मिल सकी।
मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं। उनका कहना है कि उन्हें एक घंटे का समय दिया जाए, ताकि वे अपने अनुभव के आधार पर बच्चे को निकालने का प्रयास कर सकें। हालांकि, बचाव अभियान का संचालन प्रशासन और विशेषज्ञ एजेंसियों की निगरानी में किया जा रहा है।
रेस्क्यू टीम समानांतर गड्ढा खोदने और अन्य तकनीकी उपायों पर भी काम कर रही है। घटनास्थल पर मेडिकल टीम, एंबुलेंस और अन्य आवश्यक संसाधन तैनात हैं, ताकि बच्चे को बाहर निकालते ही तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और बचाव अभियान में किसी भी प्रकार की बाधा न डालें। सभी एजेंसियां बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।
![]()











