बरेली में 9 साल की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, पत्नी और ससुराल वालों पर पति की हत्या का आरोप

123
Bareilly murder case

उत्तर प्रदेश के बरेली में 9 साल पुरानी प्रेम कहानी का दर्दनाक और खौफनाक अंत सामने आया है। 33 वर्षीय जितेंद्र कुमार यादव, जिनकी 25 नवंबर 2025 को अपनी प्रेमिका ज्योति से परिवार की सहमति से शादी हुई थी, का शव इज्जतनगर इलाके में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला था, जिसे पहले आत्महत्या माना गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना पाए जाने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी ज्योति ने अपने पिता, मां और भाई के साथ मिलकर जितेंद्र की हत्या की और फिर शव को मफलर के सहारे खिड़की की ग्रिल से लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। बताया गया कि विवाद की जड़ ज्योति के बैंक खाते से कथित तौर पर 20 हजार रुपये निकालकर ऑनलाइन जुए में हार जाना था, जिसको लेकर 26 जनवरी को झगड़ा इतना बढ़ा कि ज्योति ने मायके वालों को बुला लिया और वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ज्योति का भाई फरार है। जितेंद्र बरेली स्थित IVRI में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर था, जबकि ज्योति यूपी रोडवेज में कॉन्ट्रैक्ट बस कंडक्टर के रूप में कार्यरत थी।

Loading