नागरिक अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

25
Civil Hospital Safidon
नागरिक अस्पताल में ध्वजारोहण करते हुए डा. सुनील व अन्य।

अमर शहीदों की बदौलत ही भारत गणराज्य बना: डा. सुनील 

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के नागरिक अस्पताल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि एसएमओ डा. सुनील ने शिरकत की। इस मौके पर अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहा। एसएमओ डा. सुनील ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलाम किया। अपने संबोधन में डा. सुनील ने कहा कि देश पर मर मिटने वाले बलिदानियों की वजह से ही हम सब आजादी के वातावरण में सांस ले रहे हैं। आज का दिन उन अमर शहीदों को याद करने का दिन है। इन्ही महापुरूषों और अमर शहीदों की बदौलत ही भारत आज एक गणराज्य देश कहलाता है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज का दिन आत्ममंथन करने का दिन है कि हम संविधान निर्माताओं की परिकल्पना को साकार करने के लिए कहां तक सफल हुए है। इस अवसर पर आज यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराना मेरे लिए बड़े गर्व और सौभाग्य की बात है। आज का यह ऐतिहासिक दिन देशवासियों को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने के लिए साहस और प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के बताए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाएं।

Loading