सरला मेमोरियल राजकीय कन्या महाविद्यालय में उपमंडल स्तरीय स्मरणोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सफीदों : नवम्बर वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एसडीएम पुलकित मल्होत्रा के निर्देशन में स्थानीय सरला मेमोरियल राजकीय कन्या महाविद्यालय में उपमंडल स्तरीय स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपमंडल स्तरीय आयोजन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव की बधाई दी। इस कार्य्रक्रम में बतौर मुख्यातिथि तहसीलदार राजेश गर्ग ने शिरकत की।
उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखे वंदे मातरम् गीत के इतिहास को दर्शाती हुई एक लघु फिल्म चलाई गई तथा माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा काॅलेज की छात्रा मानसी व कोमल द्वारा देशभक्ति कविता भी प्रस्तुत की गई।
CRS University
उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम के उपरांत तहसीलदार राजेश गर्ग ने बताया कि वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 7 नवम्बर 2025 से आरम्भ होकर 7 नवम्बर 2026 तक चार चरणों में आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष भर चलने वाले आयोजन का उद्देश्य वंदे मातरम् गीत की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है। वंदे मातरम् गीत ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में राष्ट्रीय चेतना और एकता की भावना जगाई थी। इसी भावना को देशवासियों में पुनः प्रबल करने के लिए वर्षभर विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और देशभक्ति आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वंदे मातरम् गीत की रचना, बंकिमचंद्र चटर्जी के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत की भूमिका तथा भारत के इतिहास पर इसके प्रभाव की जानकारी दी जाएगी।
CRS University
सरला मेमोरियल राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्रिंसिपल सत्यवान मलिक ने कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में सूचनाएं प्राप्त करना बहुत आसान हो गया है। विद्यार्थियों के लिए सूचनाएं एकत्रित करने के लिए इंटरनेट, सोशल मीडिया, यू-ट्यूब आदि डिजिटल प्लेटफार्म उपलब्ध है। इंटरनेट तथा डिजिटल प्लेटफार्म पर विद्यार्थियों में गलत सूचनाओं को रोकने की क्षमता होनी चाहिए। गलत को गलत और सही को सही कहने की क्षमता हर विद्यार्थी में होनी चाहिए। अपने साथ कुछ भी समस्या होने पर जिंदगी दांव पर न लगाएं। समाधान के लिए अपने परिवार, अध्यापक, रिश्तेदार से बात करें।
यानि पहले विद्यार्थियों को सूचनाओं का प्रबंधन करना सीखना होगा, तभी इंटरनेट या डिजिटल मीडिया का सही उपयोग करके आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थी पढने की बजाय इंटरनेट या डिजिटल मीडिया देखने पर समय खराब नहीं करें। पढ़ना बहुत जरूरी है पढ़ने में ज्यादा समय लगाएं। अपने अच्छे समय का सही इस्तेमाल करें।
उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में नायब तहसीलदार संजय पराशर, प्रिंसीलपल नर्सिंग सुशमा चैपड़ा, प्रोफेसर तेजबीर सैनी, प्रोफेसर विकास लाठर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सक्षम भाटिया, पार्षद दीपक जोगी, सहित काॅलेज में पढने वाली छात्राएं मौजूद रहीं।