नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूकता पर हुआ व्याख्यान

30
Drug Awareness

राजकीय महाविद्यालय में नशे के खिलाफ जागरूकता व्याख्यान, विद्यार्थियों ने ली नशा विरोधी शपथ

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : राजकीय महाविद्यालय में नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूकता पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि एडवोकेट नरेन्द्र सैनी व एडवोकेट सुनील दत्ता ने शिरकत की। कार्यक्रम का संयोजन प्रिंसिपल डॉ. सविता पूनिया ने किया। प्रिंसिपल ने आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों को नशा विरोधी शपथ दिलवाई गई। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि नशा एक ऐसी बीमारी है जो व्यक्ति को अपनी गिरफ्त में ले लेती है और उसके जीवन को बर्बाद कर देती है। यह एक ऐसी समस्या है जो न केवल व्यक्ति को बल्कि उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि हमें नशे के खतरों के बारे में जागरूक रहना होगा और नशे से बचाव के लिए कदम उठाने होंगे। इस मौके पर उप प्राचार्या डा. सरला सहरावत, डॉ. शंकर व अजय कुमार विशेष रूप से मौजूद थे।

Loading