बिजली ब्याज माफी की अफवाह के चलते ग्रामीण मिनी सचिवालय पहुंचे

63
electricity bill waiver rumor
एसडीएम कार्यालय के बाहर सड़क पर जाम लगाए हुए महिलाएं

अधिकारी नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मिनी सचिवालय के बाहर लगाया जाम 

फीदों, (एस• के• मित्तल) : बिजली बिलों की माफी की अफवाह के चलते सफीदों विधानसभा के दर्जनों गांव से सैकड़ों लोग शनिवार सुबह नगर के एसडीएम कार्यालय में पहुंच गए लेकिन वहां पर शनिवार को छुट्‌टी होने के कारण कोई अधिकारी नहीं मिला। उसके बाद क्षुब्ध ग्रामीणों व महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय के सामने सड़क को जाम कर दिया।

चक्कर खाकर गिरी महिला को उठाती हुई पुलिसकर्मी

जाम के दौरान एक महिला चक्कर आकर गिर गई। जाम के दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जाम के दौरान महिलाओं ने बताया कि उनके पास फोन पर किसी ने सूचना दी कि आज सफीदों कोर्ट में लोक अदालत लगी हुई है, जहां पर उनके बिजली के बिल में ब्याज माफी दी जाएगी। जिसके बाद वे यहां पर पहुंची लेकिन यहां पर उनकी सुनवाई करने वाला कोई अधिकारी नहीं मिला। यहां पर उनको बताया गया कि शनिवार को एसडीएम कार्यालय की छुट्टी रहती है।

एसडीएम कार्यालय पहुंची महिलाएं

महिलाओं का आरोप है कि वे अपने काम धंधे छोड़कर व किराया लगाकर यहां आए लेकिन उनका कोई समाधान नहीं हुआ। एसएचओ दिनेश कुमार ने ग्रामीणों व महिलाओं को समझाया कि आज बिल माफी व कर्ज माफी वाला कोई विषय नहीं है और उनको किसी ने गलमफहमी पैदा कर दी है। एसएचओ ने किसी तरह से समझा-बुझाकर मार्ग को करीब आधा घंटे के बाद खुलवाया।

एसडीएम कार्यालय के बाहर सड़क पर जाम लगाए हुए महिलाएं
बाक्स:
क्या कहते हैं एक्सईएन
इस मामले में बिजली निगम के कार्यकारी अभियन्ता अमित सिंह ने कहा कि वर्तमान में सरकार अथवा बिजली विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की बिजली बिल अथवा ब्याज माफी की कोई घोषणा नहीं की गई है। इसके बावजूद कुछ उपभोक्ता गलत जानकारी के आधार पर अपने बिजली बिल माफ कराने के उद्देश्य से बिजली बोर्ड तथा प्रशासनिक कार्यालयों में पहुंच गए। बिजली उपभोक्ताओं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को अपने बिजली बिल से संबंधित कोई समस्या या संशय है, तो वे संबंधित बिजली कार्यालय में संपर्क कर विधिवत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

Loading