तार चुराने के प्रयास में युवक की मौत
फतेहाबाद : जिले में बिजली के तार चोरी करने के प्रयास में एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब युवक 11 केवी हाईटेंशन लाइन से तार उतारने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा था। अचानक तेज करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना देर रात की बताई जा रही है। सुबह लोगों ने खंभे पर झुलसी हालत में युवक का शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग की मदद से लाइन बंद करवाई और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक अपने एक साथी के साथ तार चोरी करने आया था। हादसे के बाद दूसरा युवक मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तार काटने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज थे। मामले में बिजली अधिनियम और चोरी से जुड़े प्रावधानों के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
![]()











