सफीदों, (एस• के• मित्तल) : राजकीय महाविद्यालय सफीदों में बॉटनी डिपार्टमेंट, जूलॉजी डिपार्टमेंट एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 9 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा भूमिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पायल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न पर्यावरणीय एवं शैक्षणिक विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपप्राचार्या डॉ. सरला सहरावत ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर लक्की, रमीत, साजिया, ज्योति, अनिल व डा. रुचि सहित मौजूद थे
![]()











