चार फैक्ट्रियों में लगी जबरदस्त आग,
फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियाँ पूरी रात बचाव में जुटीं
बहादुरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में रविवार रात को बड़ा अग्निकांड हो गया, जिसमें करीब चार फैक्ट्रियाँ आग की चपेट में आ गईं। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते फैक्ट्रियों में रखी मशीनें, तैयार माल और कच्चा स्टॉक जलकर राख हो गया। मामले की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 12 फायर ब्रिगेड गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं, जो पूरी रात लपटों पर काबू पाने में जुटी रहीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग रात करीब 10 बजे के आसपास लगी और तेज हवा के कारण तेजी से फैलती चली गई। दमकलकर्मी लगातार कई घंटों तक पानी और फोम की मदद से आग को रोकने का प्रयास करते रहे। आसपास की फैक्ट्रियों को भी खतरा पैदा हो गया था, जिसे देखते हुए पुलिस ने तुरंत इलाके को खाली करवाया और सभी कर्मचारियों व स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा।
दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन फैक्ट्रियों के भीतर रखा लगभग सारा सामान नष्ट हो चुका है। फिलहाल नुकसान का सटीक आंकलन किया जा रहा है, जो करोड़ों में पहुंच सकता है। आग लगने के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस और फायर विभाग की टीमें सुबह भी घटनास्थल पर मौजूद रही और ठंडा करने का कार्य चलाता रहा। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि आग के स्वरूप और फैलाव के पीछे की वास्तविक वजहों का पता लगाया जा सके।
![]()











