एनएसएस स्वयंसेवकों ने राहगीरों को पिलाया जल

1
Government College Safidon
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : राजकीय महाविद्यालय, सफीदों में एनएसएस इकाई द्वारा जल सेवा हेतु छबील लगाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्राचार्या डॉ. सरला सहरावत ने की। कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शंकर शर्मा ने किया। छबील में एनएसएस स्वयंसेवकों ने आने जाने वाले राहगीरों को भीषण गर्मी में ठंडे मीठा जल पिलाकर तृप्त किया। लोगों ने स्वयंसेवकों के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रसंसा की। अपने संबोधन में डा. सरला सहरावत ने एनएसएस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य विद्यार्थियों में सेवा भाव, सहयोग एवं सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करते हैं। इस अवसर पर मंजू, बलविंद्र सिंह, मनीष, गौरव, धीरज, विकास व वंश विशेष रूप से मौजूद थे।

Loading