शांति व सौहार्द से मनाए होली का त्योहार: एसडीएम पुलकित मल्होत्रा

121
Bhavantar Bharpai Yojana
सफीदों के एसडीएम पुलकित मल्होत्रा।
सफीदों (एस• के• मित्तल) : सफीदों के एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने उपमंडल वासियों को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भावना का प्रतीक है। यह पर्व हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है जो समाज में एकता को मजबूत करता है। होली का त्योहार हमें गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने का संदेश देता है। एसडीएम ने लोगों से अपील की कि वे शांति व सौहार्द से त्योहार को मनाए। यह त्योहार रंगों का त्योहार है एसे में हर्बल रगों का ही प्रयोग करे। जिससे किसी को भी असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने जनता अपील की कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखें। त्योहार की गरिमा का ध्यान रखें और इसे मिलजुल कर मनाएं।

Loading