ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन में

61
Hotspot Domination

दूसरा अवैध हथियार सप्लायर काबू

जुलाना : अवैध हथियार सप्लायरों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत जुलाना पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। थाना जुलाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम जोसंन ने बताया कि इससे पहले सीआईए स्टाफ जींद की टीम ने सचिन उर्फ गांधी वासी गतोली को एक अवैध देसी 32 बोर पिस्तौल सहित काबू किया था, जिसके खिलाफ धारा 25(1)बी, 54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी सचिन उर्फ गांधी ने खुलासा किया था कि यह अवैध पिस्तौल उसने अपने साथी राहुल वासी झील से हासिल की थी। पुलिस ने आरोपी राहुल की लगातार तलाश की, लेकिन वह फरार चल रहा था। 3 दिसंबर 2025 को मुख्य सिपाही सदींप कुमार, चौकी गतोली ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल वासी झील को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।

 

Loading