कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बीच जम्मू-कश्मीर में भूकंप, घाटी में दहशत

16
Jammu Kashmir earthquake

भारी बर्फबारी, भयंकर ठंड और जीरो से नीचे तापमान के बीच सोमवार 2 फरवरी 2026 को अलसुबह जम्मू-कश्मीर की धरती भूकंप के तेज झटकों से कांप उठी। सुबह करीब 5 बजकर 35 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई, जिसका केंद्र बारामूला जिले के हंजीवेरा क्षेत्र में धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में रहा। घाटी में एपिसेंटर होने के कारण झटके जोरदार महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई और आधी नींद में ही बच्चे-बुजुर्गों को लेकर कड़ाके की ठंड में घरों से बाहर निकलना पड़ा। बीते कई दिनों से जारी बर्फबारी और हाड़ कंपाने वाली ठंड के कारण लोग पहले से ही परेशान हैं, ऐसे में अचानक आए भूकंप ने डर और बढ़ा दिया। हालांकि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन एहतियातन कई लोगों ने घंटों खुले आसमान के नीचे बिताए। प्रदेश सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी खतरे की स्थिति में आधिकारिक अलर्ट का इंतजार करें।

Loading