राष्ट्रीय लोक अदालत सस्ते न्याय का सशक्त माध्यम : सीजेएम मोनिका

56
Jind district court

10406 केसों का निपटारा 34747595 रुपए का सेटलमेंट

जींद : जिला मुख्यालय में स्थित न्यायिक परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत कार्यक्रम की देखरेख जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम चेयरपर्सन पूनम सुनेजा ने की । मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती मोनिका ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में शिफा करण सिंह अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जींद, फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज श्रीमती कीर्ति जैन, प्रथम श्रेणी जुडिशल मजिस्ट्रेट विवेक सिंह, प्रथम श्रेणी जुडिशल मजिस्ट्रेट पारिन्द्र सिंह, प्रथम श्रेणी जुडिशल मजिस्ट्रेट अश्विनी गुप्ता नरवाना, प्रथम श्रेणी जुडिशल मजिस्ट्रेट अमित नैन सफीदों के बेंच गठित किए गए। लोक अदालत में कुल 12136 मामले रखे गए इनमें से 10406 मामलों का मौके पर ही निपटा किया गया इसमें 3 करोड़ 47 लाख 47595 रुपए की राशि का सेटलमेंट किया गया लोक अदालत में कई तरह के मामले रखे गए। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोनिका ने कहा कि लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक लोगों को उठाना चाहिए क्योंकि लोक अदालत के मामले का निपटारा आपसी सहमति से होता है। जिस समय वह धन की बचत होती है वह आपसी सौहार्द भी बना रहता है उन्होंने सभी पीठासिन अधिकारियो लोक अदालत में कार्यरत सभी कर्मचारी व अधिवक्ताओं को लोक अदालत के सुचारू रूप से संचालन के लिए धन्यवाद किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, बिजली विभाग आदि के कार्य की सरहाना की। मैडम मोनिका ने बताया कि लोक अदालत में मोटर व्हीकल दुर्घटना से संबंधित 26 मामले, हिंदू मैरिज एक्ट से संबंधित 120 मामले, चेक बाउंस से संबंधित 220 मामले, दीवानी मामलों से संबंधित 454 मामले, आपराधिक मामलों से संबंधित 2028 मामले, बैंक लोन से संबंधित 9 मामले परी लिटिगेटिव बैंक लोन से संबंधित 109 मामलों का निपटान किया गया लोक अदालत में आए 121362 मामलों में से 10406 मामलों का निपटान किया गया और सेटलमेंट की राशि 34747595 रुपए रही ।

Loading