कर्मवीर तुसीर बने बार काउंसिल के सदस्य बार एसोसिएशन सफीदों ने किया भव्य स्वागत

3
Karmveer Tusir
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : वरिष्ठ पत्रकार कर्मवीर तुसीर ने कानूनी क्षेत्र में प्रवेश करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल की सदस्यता प्राप्त कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने आज बार एसोसिएशन सफीदों की विधिवत सदस्यता ग्रहण की, जिससे अधिवक्ता समुदाय में खुशी का माहौल देखा गया। बार एसोसिएशन सफीदों के अध्यक्ष एडवोकेट कुणाल अग्रवाल ने उन्हें औपचारिक रूप से सदस्यता दिलवाई। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और मुंह मीठा करवाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में एडवोकेट कर्मवीर तुसीर ने कहा कि उनके लिए यह गर्व और खुशी का क्षण है कि वे अब विधि के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के बाद अब वे कानून के माध्यम से समाज की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने बार एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि वे पेशे के सभी नियमों और आदर्शों का पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। वहीं, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट कुणाल अग्रवाल ने कर्मवीर तुसीर का स्वागत करते हुए कहा कि उनके रूप में बार को एक अनुभवी, मिलनसार और समझदार सदस्य मिला है। उन्होंने कहा कि कर्मवीर तुसीर का लंबे समय का अनुभव और सामाजिक समझ निश्चित रूप से बार एसोसिएशन के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपने ज्ञान और व्यवहार से अधिवक्ता समुदाय में सकारात्मक योगदान देंगे। इस मौके पर सचिव एडवोकेट नरेंद्र शर्मा, एडवोकेट कमल सैनी, पूर्व प्रधान एडवोकेट गुरजंट भिंडर, एडवोकेट हरीश वशिष्ठ, एडवोकेट विनय धींगड़ा, एडवोकेट हरीश कुमार और एडवोकेट अभिषेक सहित अनेक अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Loading