आज गुरुग्राम दौरे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जनता की शिकायतों से लेकर खेल आयोजनों तक व्यस्त कार्यक्रम

6
Nayab Singh Saini

ग्रिवांस मीटिंग में आमजन की समस्याएं सुनेंगे सीएम, तीन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का करेंगे शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को गुरुग्राम के दौरे पर रहेंगे, जहां उनका कार्यक्रम प्रशासनिक और खेल गतिविधियों से जुड़ा हुआ रहेगा। मुख्यमंत्री का यह दौरा आमजन से सीधा संवाद और युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत जिला स्तरीय ग्रीवांस कमेटी की बैठक से करेंगे। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं को सुना जाएगा और लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। ग्रीवांस कमेटी की बैठकों को सरकार जनता और प्रशासन के बीच सेतु मानती है, जिससे आम लोगों को अपनी बात सीधे सरकार तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।

बैठक में शहरी विकास, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आने की संभावना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अधिकारियों से मौके पर ही रिपोर्ट लेकर कई मामलों में त्वरित निर्णय भी ले सकते हैं।

ग्रीवांस मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री खेल गतिविधियों में भाग लेंगे। वे गुरुग्राम में आयोजित तीन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री खेलों को अनुशासन, स्वास्थ्य और टीम भावना का मजबूत आधार बताते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

सरकार का फोकस प्रदेश में खेल ढांचे को मजबूत करने और युवाओं को नशे से दूर रखते हुए सकारात्मक दिशा देने पर है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को इसी नीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Loading