CM सैनी आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर, कुरुक्षेत्र के 5 गांवों में करेंगे जनसंवाद

14
NayabSinghSaini

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कुरुक्षेत्र के पांच गांवों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री आमजन की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर मौके पर फीडबैक भी लेंगे।

प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

मुख्यमंत्री के दौरे का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करना और लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना बताया गया है।

Loading