30 जून को गांव रोहढ़ में होगा जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव

13
Night Stay Program

एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने दी जानकारी 

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने बताया कि सफीदों उपमंडल के गांव रोहढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आगामी 30 जून को सायं 7 बजे जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस रात्रि ठहराव कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी डा. वैशाली शर्मा करेंगी। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने बताया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे और गांव में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने बताया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में काफी मददगार सिद्ध होगा। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को एक ही मंच पर अपनी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम में आकर अपनी समस्याओं का निदान करवाएं।

Loading