विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

35
overseas visa scam
overseas visa scam

1.30 लाख रुपए किए बरामद 

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफ़ीदों क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत थाना शहर सफीदों पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी राजेन्द्र उर्फ राजू निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। थाना शहर सफीदों के प्रभारी दिनेश कुमार ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता मदन निवासी गांव बहादुरपुर ने थाना शहर सफीदों में शिकायत दी थी जिसमे उसने बताया था कि आरोपी राजेन्द्र व उसके साथी जसविन्द्र ने मिलकर व्हाट्सऐप कॉल, मैसेज और विभिन्न दस्तावेजों के माध्यम से उसके बेटे को यूएसए भेजने का झांसा देकर विश्वास में लिया ओर उसके बेटे से 6,58,000 रुपये ऑनलाइन तथा अलग-अलग तारीखों में 8,42,000 रुपये नगद के लिए। इस प्रकार आरोपी ने कुल 15 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर थाना शहर सफीदों में आरोपियों के खिलाफ बीती 16 अप्रैल को धोखाधड़ी का आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी राजेन्द्र उर्फ राजू को गिरफ्तार कर उससे 1,30,000 रुपए की राशि बरामद की गई है। उन्होने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Loading