पुलिस ने तकनीकी जांच से पकड़े आरोपी, चोरी की बाइक बरामद
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : पिल्लुखेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हिम्मत निवासी अहीरका और अनिल निवासी सिंहपुरा के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी पीएसआई मनोज कुमार ने बताया कि कालवा निवासी राममेहर ने शिकायत दी थी कि उसने अपनी मोटरसाइकिल कालवा रोड स्थित सैनी सैनिटरी की दुकान के बाहर खड़ी की थी, जो कुछ समय बाद वहां से गायब हो गई। शिकायत के आधार पर थाना पिल्लुखेड़ा में धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।
![]()











