लैय्या धर्मशाला में हुई बैठक में सर्वसम्मति से हरीश शर्मा को अगले तीन वर्षों के लिए फिर प्रधान चुना गया
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : पंजाबी लैय्या बिरादरी की एक बैठक नगर की लैय्या धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक जयदेव माटा ने की। बैठक का उद्देश्य नई कार्यकारिणी का गठन करना था। प्रधान हरीश शर्मा ने अपने पिछले कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उसके बाद प्रधान पर के लिए नाम आमंत्रित किए गए लेकिन कोई नाम सामने नहीं आया। काफी विचार-विमर्श के बाद उपस्थित समाज के लोगों ने हरीश शर्मा के नाम पर ही पुन: अपनी मुहर लगा दी। इस प्रकार से हरीश शर्मा फिर से अगले 3 वर्षों के लिए प्रधान मनोनित कर दिए गए। अपनी नियुक्ति पर हरीश शर्मा ने संपूर्ण समाज का आभार प्रकट किया और आश्वासन दिया कि वे बिरादरी के आशाओं के अनुरूप पहले से भी बेहतर कार्य करके दिखाएंगे। बता दें कि हरीश शर्मा भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष और वर्तमान में मनोनित नगर पार्षद हैं। अपने संबोधन में संरक्षक जयदेव माटा ने कहा कि हरीश शर्मा की मेहनत और लगन से समाज में एकजुटता तो बढ़ी ही है, साथ ही साथ समाज द्वारा चलाई जा रही धर्मशाला में भी चार चांद लगे हैं। इस मौके पर जगदीश मदान, वेद नंदवानी (कालू), सन्नी बालुजा, राजेंद्र निक्का, डा. रामचंद्र माटा, जगदीश मदान, सन्नी बालुजा, महेंद्र माटा, शैलेंद्र शंटी, शेरू, विनोद गेरा, कमल गेरा, पूर्ण माटा, गोबिंद माटा, डा. सुभाष थरेजा, प्रेम बवेजा, रामलाल, भारत शर्मा, नरेंद्र नारंग, सोनू खूंगर, पुजारी ईश कुमार शर्मा मौजूद थे।
![]()











