सबमर्सिबल मोटर व बिजली तार चोरी मामले में आऱोपी गिरफ्तार 

8
Safidon Crime
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों पुलिस ने सबमर्सिबल मोटर व तार चोरी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिट्टु उर्फ अम्मी निवासी सिल्लाखेडी के रुप में हुई है। थाना सदर सफीदों के प्रभारी पीएसआई चन्द्रपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता जयभगवान निवासी सिल्लाखेडी ने अपनी शिकायत में बताया वह अपने परिवार सहित करनाल गया था। वापिस आने पर उसने देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी सबमर्सीबल मोटर व तार चोरी कर लिए है। शिकायत के आधार पर थाना सदर सफीदों में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी जांच के आधार पर थाना सदर सफीदों पुलिस ने आरोपी बिट्टु उर्फ अम्मी निवासी सिल्लाखेडी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी कि निशानदेही पर चोरीशुदा मोटर को बरामद किया गया। आरोपी को अदालत में पेश करके जिला जेल भेज दिया गया है।

Loading