10 खालिस्तानी आतंकवादियों में सफीदों के युवक का नाम भी शामिल
पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया सफीदों का कुलदीप उर्फ कालू
8 महीने रहा था अमेरिका की जेल में
26 जनवरी को दिल्ली में थी आतंकी हमले की प्लानिंग
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : 26 जनवरी को देश ही राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश में सफीदों शहर के वार्ड नंबर 5 निवासी एक युवक को उसी के मकान से सोमवार को हिरासत में लिया गया है। युवक को हिरासत में लेने के लिए पंजाब के लुधियाना से पुलिस की टीम पहुंची। युवक पर खालिस्तानियों के संपर्क में होने का शक जताया जा रहा है और उसने अपनी फेसबुक पर भी खालिस्तानियों के फोन नंबरों फोटों की डीपी लगाकर रखता था। सोमवार की शाम को पंजाब के लुधियाना पुलिस की टीम सफीदों के वार्ड संख्या 5 में पहुंची। यहां से कुलदीप (36) उर्फ कालू को पुलिस की टीम ने उसके मकान से हिरासत में लिया। कुलदीप पर पुलिस ने शक जताया है कि 26 जनवरी को खालिस्तान समर्थकों के साथ मिलकर दिल्ली में आतंकी हमला करने की प्लानिंग में नाम सामने आया है। फिलहाल उक्त युवक से पंजाब की लुधियाना पुलिस पूछताछ कर रही है। इससे पहले लुधियाना पुलिस द्वारा लुधियाना के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था, उनसे बातचीत में कुलदीप का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस सफीदों में पहुंचकर कुलदीप को हिरासत में लेकर गई है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान बैठे बांग्लादेशी कटरपंथियों द्वारा गैंगस्टरों के साथ मिलकर 26 जनवरी को दिल्ली में बड़ा ब्लास्ट करने की प्लानिंग थी, जो कि पहले से ही खालिस्तानी आतंकवादियों द्वारा साजिश रची हुई थी।
बॉक्स:
कुलदीप इससे पहले 2019 में डोंकी के रास्ते से अमेरिका गया था, जहां पर वह दीवार को फांदते हुए अमेरिका पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उसे जेल में 10 माह तक बंद रखा। 2020 में जेल से बाहर आने के बाद में वापस अपने स्वदेश भेज दिया गया। कुलदीप पर हरियाणा के सफीदों में वर्ष 2016 में सडक़ हादसे को लेकर एक मामला दर्ज है। कुलदीप अपनी दादी, मां, बाप, एक बहन, पत्नी व दो बच्चों के साथ फिलहाल सफीदों के वार्ड नंबर 5 में अपने परिवार के साथ रह रहा था। कुलदीप सफीदों में खेती-बाड़ी का काम करता था।
बॉक्स:
कुलदीप उर्फ कालू के साथ पुलिस ने हरविंदर उर्फ रंधा, कुलवंत, कुलदीप उर्फ कालू, अवतार सिंह, करणवीर, हर्शदीप उर्फ हर्श, भूपेंद्र उर्फ भिंडरा, पुरु षोतम उर्फ पम्मा, वाधवा सिंह उर्फ बबर, गुरमित का नाम सहित 10 आतंकियों के पोस्टर दिल्ली में जगग-जगह चस्पा दिए गए है। दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों की पुलिस ने दिल्ली के लोगों से आग्रह किया है कि इन आतंकियों को देखे जाने पर उन्हें तुंरत सूचित करें।
![]()











