समाजसेवी समुंदर सिंह लाठर बने अग्निकांड पीड़ितों का सहारा

2
Safidon factory fire

12 मृतकों के परिवारों को दी 3-3 लाख की आर्थिक मदद, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय

सफीदों (एस.के. मित्तल):
नगर की भाट गीता कॉलोनी स्थित पटाखा रंग-गुलाल फैक्ट्री में 7 मार्च को हुए भीषण अग्निकांड में 12 महिला श्रमिकों की दर्दनाक मौत के बाद पीड़ित परिवारों के बीच दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ऐसे मुश्किल समय में समाजसेवी एवं गौसेवक समुंदर सिंह लाठर (जुलाना) ने आगे बढ़कर मानवता की मिसाल पेश की है।
समुंदर सिंह लाठर ने सभी 12 मृतक महिलाओं के परिवारों को 3-3 लाख रुपये की नगद आर्थिक सहायता देकर न केवल उनका सहारा बनने का प्रयास किया, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी दिया। उनके इस कदम की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने भी इस हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये तथा घायलों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को रेस्ट हाउस में बुलाकर सहायता राशि देने का प्रयास किया गया, लेकिन उस समय पूर्ण सहमति नहीं बन पाई थी। इसके बाद जींद से विधायक एवं हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा ने पीड़ित परिवारों के घर-घर जाकर कुछ चेक वितरित किए।
इसी बीच समाजसेवी समुंदर सिंह लाठर की ओर से दी गई सहायता ने पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत पहुंचाई है। खास बात यह भी है कि 4 अप्रैल को सफीदों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रस्तावित धन्यवाद व विकास रैली से एक दिन पहले इस पहल ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है।
इस अवसर पर उनके साथ पाले राम राठी, पूर्व पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दास गुप्ता तथा रणधीर सैनी भी मौजूद रहे।

Loading