एसडीएम पुलकित मल्होत्रा व डीएसपी गौरव शर्मा ने की प्रेसवार्ता
सफीदों (एस• के• मित्तल) : सफीदों अग्निकांड को लेकर सफीदों के रेस्ट हाउस में विधायक रामकुमार गौतम के पुत्र एवं पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसलिंग पूर्व अध्यक्ष रजत गौतम, डीएसपी गौरव शर्मा व एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। वार्ता के दौरान रजत गौतम ने कहा कि बहुत ही दुखदायक घटना है। इस घटना में उन्हें भी एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी की कमी खलती नजर आई है। जिसको लेकर दो नई एंबुलेंस व एक दमकल की गाड़ी सफीदों में भिजवाने के लिए सरकार से मांग भिजवाई जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा बढ़वाने, कौशल रोजगार योजना के तहत एक-एक नौकरी दिलवाने और अपनी तरफ से पीड़ित में परिवारों को 21-21 हज़ार रुपए देने की बात कही।
बॉक्स:
डीएसपी गौरव शर्मा ने कहा कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बक्सा नहीं जाएगा। आरोपियों के जहां-जहां भी गोदाम है, सभी जगह से माल जप्त किया जाएगा। साथ ही मामले में एक और आरोपी को शामिल किया गया है, जल्दी उसका नाम भी डिस्क्लोज किया जाएगा। सिटी थाना में आरोपी को मैच दिखाने की बात पर उन्होंने कहा कि उसमें भी जांच की जा रही है। मामले में पूरी गहनता से जांच की जा रही है।
बॉक्स:
एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने कहा कि सफीदों में 10 विभागों की टीम गठित की गई है। यह टीम सफीदों में अवैध फैक्ट्रियों व कारखानो को सील कर रही है। इसके अलावा फैक्ट्री मालिकों को नोटिस दिए जा रहे हैं। अब तक 10 फैक्ट्रियों को सील किया जा चुका है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
![]()











