14100 रुपये की सट्टा राशी सहित आऱोपी सट्टेबाज काबू

7
Safidon News
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सीआईए सफीदों ने 14100 रुपए की सट्टा राशी सहित एक आरोपी को काबू किया है। पकडे गए आरोपी की पहचान रमेश उर्फ बहुल्ला निवासी गऊशाला रोड सफीदों के तौर पर हुई है। सीआईए स्टॉप सफीदों के प्रभारी उप नि. राधेश्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान उनकी एक टीम पुरानी चुंगी सफीदों क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान टीम को मुखबरी मिली कि रमेश उर्फ बहुल्ला निवासी गऊशाला रोड सफीदों सट्टा की खाईवाली का काम करता है और इस समय अपने घर के बाहर सट्टा लगवा रहा है। सीआईए टीम ने तुरंत रेड करके आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्चा व 14100 रुपए की सट्टा राशी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Loading