ज्येष्ठ की पूर्णिमा पर लगाया गया भंडारा

2
Safidon News
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : उपमंडल के गांव सिल्लाखेड़ी के बाबा राम वाला मंदिर में हर वर्ष की भांति ज्येष्ठ की पूर्णिमा के उपलक्ष पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आसपास के ग्रामीण ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पहले मंदिर में हवन किया गया। गांव के मंदिर में 41 दिन की सूर्य तपस्या कर रहे जीता दास महाराज की तपस्या पूरी होने पर साधु संतों को मंदिर में निमंत्रण देकर बुलाया गया। गांव की मंदिर कमेटी की तरफ से साधु संतों का मान-सम्मान किया गया। इस मौके पर गांव की महिलाओं ने कीर्तन किया। ग्रामीण लहणा पंडित, राकेश गुर्रा, यासीन खान, संदीप लठवाल, रिंका लठवाल, भोला डॉक्टर आदि ने कहा कि गांव सिल्लाखेड़ी में बाबा राम वाला मंदिर में जो भी सच्चे मन से मन्नत मांगता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है। वहीं गांव हाट के हाटकेश्वर तीर्थ स्थल पर रविवार को भंडारा लगाया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आपस में सुख-स्मृद्धि की कामना की। वहीं लोगों के साथ महिलाओं ने तीर्थ पर पहुंच कर स्नान किया और पूजा पाठ कर माथा टेका।

Loading