सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों पुलिस ने एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 2 सफीदों निवासी जोगिंद्र ने आरोप लगाया है कि 21 जून की सुबह करीब 11 बजे जब वह सरला मेमोरियल कॉलेज के पास मौजूद था, तभी आरोपियों बोबी उर्फ अमित, आशीष उर्फ आशु, सनी उर्फ शिवम निवासी सफीदों ने मिलकर उसके ऊपर हमला कर दिया। इस मारपीट में उसे चोटें आईं। वहीं आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![]()








