सफीदों, (एस• के• मित्तल) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं शासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर के नागरिक अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एसडीएम पुलकित मल्होत्रा व विशिष्टातिथि के रूप डीएसपी गौरव शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमओ डा. सुनील कुमार ने की। अस्पताल स्टाफ ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। अतिथियों ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं इस असवर पर युवाओं को नशा विरोधी शपथ भी दिलवाई गई। शिविर में ब्लड बैंक जींद की टीम ने पहुंचकर रक्तदानियों का रक्त संग्रहित किया। अपने संबोधन में एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने कहा कि मानव रक्त का आज तक कोई वैज्ञानिक विकल्प तैयार नहीं हो पाया है। इसलिए रक्त की आवश्यकता को केवल स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से ही पूरा किया जा सकता है। प्रत्येक स्वस्थ एवं पात्र नागरिक को सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान महज एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानव जीवन बचाने की दिशा में किया गया महत्वपूर्ण योगदान है। एसडीएम ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे पुनीत कार्य है। रक्त की एक बूंद 
जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद जगा सकती है। अपने संबोधन में डीएसपी गौरव शर्मा ने कहा कि समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन, प्रसव सहित अनेक चिकित्सकीय परिस्थितियों में मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे समय में रक्त की उपलब्धता मरीज और उसके परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। एसएमओ डा. सुनील कुमार ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति द्वारा रक्तदान किए जाने के बाद शरीर में नए रक्त का निर्माण होता रहता है। इसलिए नागरिकों को रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर एसएमओ डा. सुनील कुमार, सक्षम भाटिया, काउंस्लर नरेंद्र, नर्सिंग ऑफिसर सोनिया व अनिल मौजूद रहे।

जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद जगा सकती है। अपने संबोधन में डीएसपी गौरव शर्मा ने कहा कि समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन, प्रसव सहित अनेक चिकित्सकीय परिस्थितियों में मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे समय में रक्त की उपलब्धता मरीज और उसके परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। एसएमओ डा. सुनील कुमार ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति द्वारा रक्तदान किए जाने के बाद शरीर में नए रक्त का निर्माण होता रहता है। इसलिए नागरिकों को रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर एसएमओ डा. सुनील कुमार, सक्षम भाटिया, काउंस्लर नरेंद्र, नर्सिंग ऑफिसर सोनिया व अनिल मौजूद रहे। ![]()











