सफीदों (एस• के• मित्तल) : उपमंडल के गांव मुआना में एसडीएम स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में करीब 30 टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में समाजसेवी आचार्य विकास कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आचार्य विकास कुमार ने खेल मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ अनुशासन, मेहनत और टीम भावना की सीख देते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही खिलाड़ियों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। आयोजकों की ओर से आचार्य विकास कुमार को फूलों का गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली लाडौत की टीम को 21 हजार रुपये व ट्रॉफी, जबकि द्वितीय स्थान पर रही
की टीम को 11 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मुआना की टीम को 7,100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मास्टर प्रवेश चहल, सत्यवान शर्मा, संजय राणा, राजू राणा, राजेंद्र सरपंच, मामन शर्मा, राजेश शर्मा, कृपाल पहलवान सहित अनेक ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
![]()











