सीनियर सिटीजन सेवा समिति ने लगाया रक्तदान शिविर करीब 70 रक्तदानियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

6
Safidon News
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सीनियर सिटीजन सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के पानीपत रोड पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष यशपाल सूरी ने की। कार्यक्रम में मुख्यातथि समाजसेवी आचार्य विकास व विशिष्टातिथि के रूप में समाजसेवी एवं शिक्षाविद् नरेश बराड़ ने शिरकत की। कार्यक्रम का संयोजन समाजसेवी श्याम स्वामी ने किया। अतिथियों ने रक्तदानियों का बैज लगाकर व प्रशंसा पत्र देकर हौसला बढ़ाया। शिविर में डाक्टरों की टीम ने स्वैच्छिक रक्तदानियों से करीब 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। स्वस्थ एवं योग्य व्यक्तियों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रक्तदान के प्रति जागरूक बनें और ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Loading