प्राचीन शिव मंदिर में 22 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव

10
Safidon religious event

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : प्राचीन शिव मंदिर कथा समिति के तत्वावधान में सफीदों शहर के दादा खेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 22 फरवरी से 1 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और समिति के पदाधिकारियों की ड्यूटियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। आयोजन से जुड़ी जानकारी देते हुए संस्था के प्रतिनिधि प्रवीण सैनी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 22 फरवरी को प्रातः 9:15 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रतिदिन सायं 3 बजे से 6 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान चित्रकूट धाम से पधार रहे प्रसिद्ध कथावाचक शिवाकांत शुक्ला महाराज के श्रीमुख से कथा का रसपान कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और धर्म लाभ प्राप्त होगा। कथा के माध्यम से सनातन संस्कृति, भक्ति और जीवन मूल्यों का संदेश भी दिया जाएगा। महोत्सव के समापन अवसर पर 1 मार्च को प्रातः सवा 8 बजे हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात सवा 9 बजे होली महोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। प्रवीण सैनी ने शहर व आसपास के श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करें।

Loading