छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सुंदर-सुंदर मॉडल

70
Science exhibition

राजकीय पीजी कॉलेज सफीदों में विज्ञान आधारित रचनात्मक मॉडलों की प्रदर्शनी

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : राजकीय पीजी कॉलेज सफीदों में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, जल प्रबंधन, रोबोटिक्स, स्वास्थ्य तकनीक एवं डिजिटल नवाचार जैसे विषयों पर छात्रों ने अपने अभिनव मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्राचार्या डॉ सरला सहरावत ने की। अपने संबोधन में डा. सरला सहरावत ने कहा कि विद्यार्थियों को विज्ञान एवं अनुसंधान की दिशा में निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। आज का समय विज्ञान का युग है, जिसे अक्सर ‘सूचना युग’ या ‘डिजिटल युग’ भी कहा जाता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित किया है, जिससे जीवन पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक और कुशल हो गया है। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रीनू देवी, ज्योति, डॉ मंजीत, सीमा, अजय प्रकाश, पूनम, राकेश, सुरेंद्र, दीपक व विनोद मौजूद थे।

Loading