राजकीय महाविद्यालय में वेस्ट मैनेजमेंट पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

37
Waste Management
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व कॉलेज स्टाफ।
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय में वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप-प्राचार्य डॉ. सरला सहरावत ने की। कार्यक्रम की कन्वीनर डॉ. मनजीत कौर रहीं। इस अवसर पर नगर पालिका सफीदों से टीएल मोहनलाल एवं कविता विशेष रूप से उपस्थित रहे। नगर पालिका के प्रतिनिधियों ने गीले और सूखे कूड़े के पृथक्करण, उसके उचित प्रबंधन तथा डंपिंग की सही प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गीले कूड़े से खाद तैयार की जा सकती है, जबकि सूखे कूड़े का पुनर्चक्रण कर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों में डॉ. मनजीत कौर, ज्योति कवल, विकास बंसल, मंजू देवी, मोनिका देवी, डॉ. रुचि, डॉ. शंकर एवं निशा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. सरला सहरावत ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वच्छता, अनुशासन एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।

Loading