उत्तर भारत में शीतलहर का असर — हरियाणा में नवंबर की शुरुआत में ही कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड

80
उत्तर भारत में शीतलहर
उत्तर भारत में शीतलहर

हिमाचल और उत्तराखंड की बर्फबारी

चंडीगढ़/सोनीपत : पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। राज्य में ठंड ने अचानक दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटों में तापमान में करीब 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार रात सोनीपत का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है।

हिमाचल और उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं हरियाणा की ओर बढ़ रही हैं। अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, और रोहतक सहित कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।

किसानों के लिए यह मौसम फायदेमंद माना जा रहा है, क्योंकि ठंड बढ़ने से गेहूं और सरसों की फसलों को लाभ होता है। हालांकि, सुबह और देर रात के समय बढ़ती ठंड से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अब गर्म कपड़े निकालने लगे हैं और हीटरों का इस्तेमाल बढ़ गया है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। वहीं, बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Loading