मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, तीन बाइक समेत आरोपी काबू

2

खंडहर में छिपाई गई चोरी की बाइकें व नंबर मिटाने का उपकरण बरामद

जींद : एवीटी स्टाफ ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी की पहचान सुनील उर्फ सोनू निवासी नंगूरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार थाना पिल्लूखेड़ा में ढाढरथ निवासी अजय ने शिकायत दी थी कि उसने अपनी मोटरसाइकिल करियर अकैडमी पिल्लूखेड़ा के सामने खड़ी की थी, जो कुछ समय बाद गायब हो गई। इस पर पुलिस ने धारा 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच एवीटी स्टाफ को सौंप दी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 2 मई 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर गांव गोसाई खेड़ा के पास एक खंडहर से तीन चोरीशुदा मोटरसाइकिलें और एक इलेक्ट्रिक ग्राइंडर बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी इस ग्राइंडर का उपयोग मोटरसाइकिलों के नंबर मिटाने के लिए करता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Loading