नाकाबंदी के दौरान कार से 206 ग्राम अफीम और अवैध पिस्टल बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

14
हिसार पुलिस

हिसार। जिले के गांव भेरियां के पास नाकाबंदी के दौरान एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक वैन्यू कार से 206 ग्राम अफीम और अवैध 315 बोर की पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने कार में सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गांव भेरियां के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इसी दौरान एक वैन्यू कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 206 ग्राम अफीम और 315 बोर की पिस्टल बरामद हुई।

पुलिस ने कार सवार चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपियों से पूछताछ और बरामदगी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Loading