कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य पर सेमीनार आयोजित

23
mental health seminar
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप-प्राचार्या डॉ. सरला सहरावत ने की। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. जयविन्द्र शास्त्री ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ कुशलवीर ने शिरकत की। कुशलवीर ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण, महत्व, मानसिक तनाव से निपटने के उपायों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी के गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। आज के समय में बढ़ते तनाव, प्रतिस्पर्धा और सामाजिक दबाव के चलते कई बार विद्यार्थी मानसिक रूप से कमजोर हो जाते हैं और कुछ मामलों में आत्महत्या जैसे कदम भी उठा लेते हैं। इसी गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को हमेशा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस मौके पर ज्योति कंवल, डॉ. शंकर, मंजू देवी व डॉ. रुचि भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद थे।

Loading