नवसंवत्सर पर सफीदों में होगा भव्य संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ

117
Safidon Religious Event
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : भारत विकास परिषद सर्पदमन शाखा के तत्वावधान में नवसंवत्सर पर 19 मार्च को सामूहिक भव्य संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पुरानी अनाज मंडी के पास गीता कॉलोनी स्थित श्री गीता मंदिर में शाम 3 से 6 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान श्री सुंदरकांड का गुणगान पंडित महेश शर्मा के सानिध्य में किया जाएगा। इसमें श्री हरी संकीर्तन मंडल के सदस्य अपनी मधुर और ओजस्वी वाणी से भक्ति का वातावरण बनाएंगे। संस्था के अध्यक्ष संजीव दीवान ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्री हनुमान जी का गुणगान करें। उन्होंने बताया कि इस सामूहिक सुंदरकांड पाठ का उद्देश्य समाज में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण को मजबूत करना है। इस तरह के सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं।

Loading