डा. अंबेडकर समाज को अंधेरे से उजाले की ओर लाए: सुनील गहलावत
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में लोगों ने नगर के मुख्य चौकों को मोमबत्तियां जलाकर नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. भीमराव अंबेडकर युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गहलावत ने की। इस मौके पर सफीदों के खानसर चौंक, पुरानी चुंगी, पुराना बस स्टैंड, सिविल अस्पताल, नगर पालिका परिसर, नहर पुल, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर मोमबत्तियां लगाकर जगमग किया गया। अपने संबोधन में सुनील गहलावत ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से प्रत्येक गरीब, शोषित व पीड़ित के घर में उजाला किया और उनको समानता के अधिकार दिए। भारतीय संविधान विश्व का सबसे मजबूत एवं सबसे बड़ा लिखिता संविधान है। डा. भीमराव अंबेडकर ने समाज की महिलाओं को अधिकार दिलाए हैं। हम सबको इस दिन को त्यौहार की तरह मनाना चाहिए और अपने घरों पर भी ऐसे ही मामबत्तियां लगानी चाहिए। इस अवसर पर हरपाल सिंह, प्रोफेसर अशोक महान, मनीष रत्ताखेड़ा, लाभ सिंह सिद्धू, ललित कुमार, राममेहर रंगा व जतिन मौजूद थे।
![]()











