सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय में लीगल लिटरेसी सेल के तत्वावधान में अर्थ डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति संदेश देने हेतु एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। प्राचार्या डॉ. सविता पुनिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने संबोधन में प्राचार्या डा. सविता पुनिया ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाते हुए दैनिक जीवन में सकारात्मक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों ने ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर उप-प्राचार्या डॉ. सरला सहरावत, ज्योति कवल, दीपक व डॉ. रुचि भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
![]()











