न गहने मिले न पैसे, 3 के खिलाफ मामला दर्ज
सफीदों, (एस• के• मित्तल) :उपमंडल के गांव मुआना में सुनार की दुकान करने वाले एक व्यक्ति ने गांव के ही एक व्यक्ति से सोने के आभूषण बनाने के नाम पर करीब साढ़े छह लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी। सफीदों सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी उसके भाई और उसकी मां के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव के नरेंद्र कुमार ने कहा है कि सतीश गांव में ही सोने-चांदी के गहने बनाने का कार्य करता है। नरेंद्र ने अपनी लड़की की शादी के लिये गहने बनवाने थे। सतीश ने गहने तैयार करने से पहले रकम मांगी थी। उसने चार लाख चालीस हजार रुपये अपने खाता से इसके खाता मे जनवरी 2026 में तबदील किये थे व दो लाख रुपये नकद 12 जनवरी को दिये थे। उसने 10 फरवरी तक सारे गहने तैयार करके देने का आश्वासन दिया था । 10 फरवरी के बाद वह सतीश से मिला तो वह आगे से आगे समय देकर टालता रहा। उसके बाद उसने कहा कि या तो गहने बना दे नहीं तो रकम दे दे। उसके कई दिन बाद वह रामकेश, धर्मपाल, बलबीर वासी गांव मुआना, विष्णुदत गांव पाडा जिला करनाल को लेकर सतीश के पास गया तो उसने फिर कुछ समय दे दिया। अब कई दिन पहले सतीश ने पैसे देने से साफ मना कर दिया और झगड़ा किया। उसने धमकी दी कि तेरे को सुसाईड के केस में फंसवा दूंगा। सतीश के साथ उसका छोटा भाई सोनू और उनकी माता मिले हुए हैं। उन्होंने भी मेरे को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। सफीदों सदर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![]()










