केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर लगाया गया रक्तदान शिविर

12
Safidon blood donation camp

73 रक्तदाताओं ने किया स्वेच्छा से रक्तदान 

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सामाजिक संस्था सरस्वती सेवा समिति के तत्वावधान में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नगर के ऐतिहासिक नागक्षेत्र मंदिर के हॉल में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन योगेश बैरागी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय बिट्टा ने की। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के अनेक गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। रक्तदान शिविर में कुल 73 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में पहुंचे रक्तदाताओं का अतिथियों द्वारा बैज लगाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही रक्तदान करने वाले सभी लोगों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान को महादान की संज्ञा दी गई है, क्योंकि यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समय-समय पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सरस्वती सेवा समिति द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर न केवल एक सेवा कार्य था, बल्कि यह सामाजिक एकता, सहयोग और मानवता का प्रतीक बना। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Loading